सिंधिया खैमे के है बैजनाथ सिंह यादव
शिवपुरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला यादव के पति बैजनाथ सिंह यादव को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक गहलोत ने की है। कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के 20 कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिनमें शिवपुरी के बैजनाथ सिंह यादव भी शामिल है। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा है और अनेक कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी। वहीं श्री यादव ने अपनी नियुक्ति पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस की गुटीय राजनीति में बैजनाथ सिंह यादव सिंधिया खैमे के हैं। श्री यादव जिलाध्यक्ष बनने पर नगर पंचायत रविन्द्र शिवहरे ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं एवं दोनों नेताओं ने एक-दूसरों को मिठाई खिलाई।
विदित हो कि कोलारस विधायक स्व. रामसिंह यादव के निधन के बाद शिवपुरी मेें जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था और इस पद के लिए बैजनाथ सिंह यादव के अलावा सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी का नाम भी लिया जा रहा था। खासबात यह है कि स्व. रामसिंह यादव जहां कोलारस के थे वहीं इस पद के दोनों प्रमुख दावेदार बैजनाथ सिंह यादव और हरवीर सिंह रघुवंशी भी कोलारस क्षेत्र के हैं। कोलारस विधानसभा उपचुनाव के दौरान स्व. रामसिंह यादव के निकटस्थ हरवीर सिंह रघुवंशी कार्यवाहक रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि संगठन के चुनाव में वह पूर्ण कालिक अध्यक्ष बन जाएंगे। लेकिन इसी दौरान शिवपुरी ब्लॉक के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए हंगामे के कारण वह विवादों में घिरे जिसके परिणाम स्वरूप जहां चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के कारण बताओं नोटिस जारी किए गए। वहीं श्री रघुवंशी पर सीधे कोई कार्रवाई न करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ सिंह यादव को जिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया। इससे यह अटकले तेज हो गई कि अब श्री यादव ही कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष होंगे। इस आत्मविश्वास के कारण श्री यादव पूरी ताकत से अपने दायित्व का निव्र्हन कर रहे थे। वहीं दूसरे खैमे को चमत्कार की आशा थी परंतु ऐसा नहीं हुआ और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की पहली लिस्ट में ही बैजनाथ सिंह यादव का नाम सामने आ गया। श्री यादव के अध्यक्ष बनने पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। श्री यादव को बधाई देने वालेां में कोलारस नगर पंचायत के अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, पूर्व विधायक हरीवल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लड़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता और राकेश जैन, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा, जनपद अध्यक्ष पारम रावत, विजय शर्मा, जगमोहन सिंह सेंगर सहित अनेक कांग्रेसी शामिल हैं।






Be First to Comment