Press "Enter" to skip to content

युवक ने प्रेमिका की कराई छोटे भाई से शादी जब अवैध संबंधों का हुआ खुलासा तो लगाया मौत को गले

पिछोर। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के जंगल से आ रही है। जहां पुलिस को महुए के पेड़ से झूलते हुए एक महिला और युवक की लाश मिली है। इस मामले की शिनाक्त के बाद जब पुलिस ने मामले की पडताल की तो सामने आया कि दोनों जेठ और बहू है। और दोनों के बीच अबैध संबंध बन गए थे। जब परिजनों ने उक्त मामले पर आपत्ति जताई तो दोनों घर से भाग गए। दूसरे दिन दोनों की लाश पास ही स्थिति तैलया के पास महुएं के पेड़ से लटकती मिली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। 
भौंती थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि दोपहर 3 बजे सूचना मिली की सलैया गांव के जंगल में युवक-युवती के शव पेड पर फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। मौके पर जाकर पूछताछ करने पर मृतकों की शिनाख्त हरिराम जाटव और रजनी जाटव पत्नी रामकुमार जाटव निवासी सलैया के रूप में हुई। मृतक के घर वाले और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आपस में जेठ-बहू हैं। 

बताया गया है कि बीते दो दिन पहले जेठ और बहू अपने ही घर में अपनी प्रेम लीला में मग्र थे। तभी दोनों को आपत्तिजनक हालत में परिजनों ने देख लिया। जिस पर परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई। आपत्ति के बाद दोनों उक्त मामले से सहम गए और दोनों घर छोडक़र चले गए। माना जा रहा है कि मामला उजागर होने के चलते दोनों ने लोकलाज के डर से आत्महत्या कर ली है। हांलाकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!