
शिवपुरी। ट्रेफिक प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लोगों को ट्रेफिक नियमों को पालन करने की समझाईश दी जा रही है, साथ ही दुकानदारों से अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्री कुशवाह ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन पर आने वाले ट्रैक्सी चालकों को समझाईश देते हुए कहा कि जो टैक्सी चालक रेलवे स्टेशन पर आएगा वह बिना बर्दी कर नहीं आएगा। वर्दी पहनकर ही टैक्सी चलाएं अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




