【खनियाधाना से शिवकांत सोनी की रिपोर्ट】
खनियाधाना:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनधन योजना का शुभारंभ किया गया जिसके सैकड़ों फायदे ग्रामीण जन तक पहुंचाने के लिए हर ग्राम पंचायत पर अलग-अलग कंपनियों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र खोले गए लेकिन शायद योजना लागू करने के बाद प्रधानमंत्री जी अपनी योजनाओं को तो ध्यान में रखे हुए हैं लेकिन इन ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों को भूल गए इसका सीधा उदाहरण कल इतवार को देखने को मिला जब क्योस्क संचालक अनिल धाकड़ के साथ भरी दोपहर में हुई लूट की घटना हुई जिसके विरोध में आज खनियाधाना कियोस्क संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन खनियाधाना थाना प्रभारी श्री विजय पाल सिंह जी को दिया गया और श्रीमान जिलाधीश के नाम ज्ञापन खनियाधाना तहसीलदार श्रीमती सीमा मौर्य को दिया गया एवं सभी कीओस्क ऑपरेटरों ने इस घटना के विरोध में खनियाधाना तहसील के सभी कीओस्क आज बंद रखें और अपराधियों को शीघ्र पकड़ने की मांग रखी एवं कियोस्क संचालकों को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की इसी क्रम में खनियाधाना भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक को भी रीजनल मैनेजर शिवपुरी आर बी ओ के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी परेशानियों के बारे में इन्हें अवगत कराया ऐसी घटनाएं लगातार किओस्क ऑपरेटर के साथ घटती आ रही है और किओस्क ऑपरेटर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं यदि कीओस्क ऑपरेटरों की इन परेशानियों को दूर नहीं किया जाता तो शीघ्र ही एक बड़े आंदोलन के लिए कीओस्क संघ मजबूर हो जाएगा






Be First to Comment