शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी में रहने वाली एक महिला को गंभीर रूप से झुलस जाने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला कमलेश पत्नी रावराजा ने बताया कि बीती रात वह अपने घर पर सो रही थी, तभी रात दो बजे नीलू, अमित, रमेश यादव, भैयालाल, जगदीश व अन्य लोग आए और उनकी छोटी बेटी का अपहरण कर ले जा रहे थे, तभी बेटी ने शोर मचा दिया। इससे सब लोग जाग गए और आरोपितों ने हमें जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद टपरिया में आग लगा दी। जाते-जाते यह भी कह गए कि यदि पुलिस में शिकायत की तो परिणाम अच्छा न होगा। इसके बाद मायापुर थाना की डायल 100 को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मायापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया और न ही मेडिकल कराया। इसके गंभीर रूप से झुलसी महिला को उसके परिजन शिवपुरी लेकर आए, जहां महिला ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद महिला का मेडिकल कराकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी कैलाश शर्मा का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के उपरांत दोषियों पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
बेटी के अपहरण में नाकाम आरोपियों ने लगाई टपरिया में आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी में रहने वाली एक महिला को गंभीर रूप से झुलस जाने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला कमलेश पत्नी रावराजा ने बताया कि बीती रात वह अपने घर पर सो रही थी, तभी रात दो बजे नीलू, अमित, रमेश यादव, भैयालाल, जगदीश व अन्य लोग आए और उनकी छोटी बेटी का अपहरण कर ले जा रहे थे, तभी बेटी ने शोर मचा दिया। इससे सब लोग जाग गए और आरोपितों ने हमें जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद टपरिया में आग लगा दी। जाते-जाते यह भी कह गए कि यदि पुलिस में शिकायत की तो परिणाम अच्छा न होगा। इसके बाद मायापुर थाना की डायल 100 को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मायापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया और न ही मेडिकल कराया। इसके गंभीर रूप से झुलसी महिला को उसके परिजन शिवपुरी लेकर आए, जहां महिला ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद महिला का मेडिकल कराकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी कैलाश शर्मा का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के उपरांत दोषियों पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment