Press "Enter" to skip to content

*स्वयं स्वस्थ बनो अभियान के तहत लायन्स एवं लायनेस साउथ का योग शिविर 4 से

शिवपुरी-‘स्वयं स्वस्थ बनो’ अभियान के तहत योग से होता शरीर निरोग इसी उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 4 से 13 जून तक दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन प्रसिद्ध योगाचार्य मुम्बई से पधार रहीं डॉ.गीता जैन एवं उनके भाई दीपक जानी के निर्देशन में स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन में प्रात: 5:30 बजे से किया जा रहा है। 
योग शिविर के बारे में जानकारी देते हुए लायन्स साउथ अध्यक्ष ला.महिपाल अरोरा, सचिव राजेश गुप्ता राम व कोषाध्यक्ष अजयराज सक्सैना व लायनेस अध्यक्षा श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी, सचिव श्रीमती …. व कोषाध्यक्ष श्रीमती कोमल राणा ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए योग बहुत आवश्यक है गत वर्ष भी लायन्स व लायनेस क्लब साउथ द्वारा गत वर्ष भी स्वास्थ्य लाभ दिलाने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने योग शिविर में भाग लेकर योग की विभिन्न विधियों को जाना और उन्हें नियमित दिनचर्या में लाए। इसी क्रम में पुन: इस वर्ष भी लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा 4 जून से 13 जून तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए योगार्थी को पंजीयन कराना आवश्यक है पंजीयन के लिए लायन्स क्लब साउथ की श्रीमती सुषमा गोयल 9425436942, राज बिन्दल 9425429553, लायन मनोज जैन 9425136648, अजय गुप्ता अज्जू, 8319458907 व अल्पेश जैन 9425137373 से संपर्क किया जा सकता है। सभी योग करने वाले लोगों से इस योग शिविर में भाग लेने की अपील की गई है जिसमें सर्वप्रथम पंजीयन आवश्यक है दिए गए लायन साथियों से संपर्क कर योगार्थी अपना पंजीयन कराकर इस विशाल योग शिविर में भाग लेकर अपना स्थान सुनिश्चित कर सकता है जिसमें मुम्बई से आ रहे प्रसिद्ध योगाचार्य द्वारा योग की विभिन्न विधियो को बताया जाकर स्वास्थ्य शरीर बनाए जाने की महत्वपूर्ण जानकारीयां प्रदान की जाएगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!