Press "Enter" to skip to content

लोढ़ी माता पूजने आए श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक साल की बच्ची की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

file photo
शिवपुरी। नरवर के ग्राम कैरूआ में कल भिंड जिले के रहने वाले कुशवाह परिवार के नो सदस्य कार पलटने से हुई दुर्घटना में घायल हो गए जबकि एक वर्षीय मासूम बच्ची इस दुर्घटना में मृत हो गई। उक्त सभी लोग नरवर में स्थित लोढ़ी माता पर पूजा करने आ रहे  थे। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजेश सिंह कुशवाह की पत्नि रायश्री कुशवाह पुत्री संध्या उम्र 5 वर्ष अपनी भाभी गुड्डी बाई, छोटी बाई और उर्मिला सहित ननद मल्लाबाई, भाई सोनू, सास गायत्री और दामाद मुनेश, धर्मसिंह के साथ एक वर्षीय  अपनी पुत्री सपना के साथ लोढ़ी माता के पूजन के लिए अपने गांव जुटाखो जिला भिंड से नरवर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 04 बीसी 2217 से नरवर आ रहे थे। रात्रि करीब ढाई बजे जैसे ही कार ग्राम कैरूआ में स्थित पठान बाबा के स्थान के सामने पहुंची तभी चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में एक वर्षीय सपना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिवार के नौ सदस्य दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना पाकर डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को नरवर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!