Press "Enter" to skip to content

गृहक्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में रहने वाला नवीन पुत्र रमेश राठौर उम्र 25 वर्ष आज सुबह तक तो ठीक ठाक था, लेकिन अचानक 10 बजे अपने कमरे में बंद हो गया। नवीन की पत्नी मायके गई हुई थी जबकि उसका पिता एवं अन्य परिजन घर थे। जब काफी देर तक नवीन कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने कमरे में झांककर देखा तो कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए क्योंकि नवीन पंखे पर साड़ी के फंदा बनाकर लटका हुआ था। पिता ने तुरंत अन्य परिजनों की मदद से नवीन को फांंसी के फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि नवीन ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है। सूत्रों की मानें तो नवीन शराब पीने का आदि था और आये दिन उसका पिता के साथ भी विवाद होता रहता था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!