Press "Enter" to skip to content

सीआरपीएफ ने हमेशा देशभक्ति को ही राष्ट्रसेवा माना : आईजी आर के पाण्डे

सीआरपीएफ  सीआईएटी के दीक्षांत परेड समारोह में 315 नव आरक्षक हुए बल शामिल 

शिवपुरी। कैसा भी तूफान आ जाए, कैसे भी आतंकवाद हो अथवा देश की संप्रभुता और अखण्डता को ठेस पहुंचाने वाले मंसूबे ही क्यों ना हो इन सभी परिस्थितियों में सीआरपीएफ ने हमेशा अपनी राष्ट्र भक्ति का प्रमाण दिया है इसलिए सीआरपीएफ सदैव देशभक्ति को ही राष्ट्रसेवा मानकर इस बल में कार्यरत है जिसमें राष्ट्र की सेवा से बढक़र कोई सेवा नही और हर संकट की हर घड़ी में सीआरपीएफ  के जवान मजबूत दीवार की तरह खड़े होकर देश को संकट से बाहर निकालते हैं। प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडऩा, नक्सलवादी क्षेत्रों में समस्याएं पैदा होना अथवा जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से निपटना हो या चुनाव सम्पन्न कराना जैसे कठिन कार्य इन सभी में सीआरपीएफ अग्रणीय बल होकर काम करता है। उक्त उदगार सीआरपीएफ  सीआईएटी के 316 नव आरक्षकों के दीक्षांत परेड एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मेंं पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी)राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्थान के कमांडेंट जे.पी.बलाई ने आई.जी.श्री पाण्डेय की आगवानी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में आईटीबीपी से कमाण्डेट महेश कलावत व आई बी से हर्षदेव सिंह सहित संस्थान के द्वितीय कमान अधिकारी यादवेंद्र सिंह यादव, असि.कमा.प्रकाश बड़ोलिया, अलख शुक्ला, एन.के.झा, दिनेश कुमार सिंह व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि आई जी राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने नव आरक्षकों के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर परेड की सलामी ली और अपने संबोधन में सीआरपीएफ  के नव आरक्षकों द्वारा की गयी परेड की भूरि-भूरि  प्रशंसा की और कहा कि अपनी क्षमताओं के कारण ही सीआरपीएफ की प्रत्येक राज्य में मांग है।
              कार्यक्रम में अतिथि स्वागत उद्बोधन देते हुए कमांडेंट जे पी बलाई ने कहा कि संस्थान के परिसर में अतिथिदयो का स्वागत है और बताया कि सीआरपीएफ बल देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा अद्र्धसैनिक बल है जिसमें 243 बटालियन हैं जिनमें 15 बटालियन आरएएफ,10 बटालियन कोबरा, 5 महिला बटालियन तथा 5 सिग्नल बटालियन के अलावा स्पेशल ड्यूटी ग्रुप एवं पार्लियामेंट ग्रुप भी है। जो कि देश ही नहीं विदेश में शांति स्थापना का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आज के इन नव आरक्षकों को 43 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग देकर प्रभावित इलाकों में भेजा जायेगा और यह देश सेवा में अपना योगदान देंगे।  दीक्षांत समारोह में 316 नव आरक्षकों को शपथ दिलाई गयी जिनमे जम्मू एण्ड कश्मीर में जम्मू के 235 जवान, काश्मीर के 50 जवान व लद्दाक के 10 जवानों सहित अन्य स्थानों के 21 जवान शामिल हैं। इस समारोह में नव आरक्षक जवानों के परिजन, सीआरपीएफ  सीआईएटी संस्थान के अधिकारीगण, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण शामिल रहे।

’उत्कृष्ठ प्रशिक्षणार्थी जवान हुए पुरुस्कृत’

सीआरपीएफ के दीक्षांत समारोह में उन उत्कृष्ट जवानों को भी मुख्य अतिथि आई जी श्री पांडेय द्वारा पुरुस्कृत किया गया जिन्होंने अपने कार्य कौशल से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमे नव आरक्षकों सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राकेश कुमार ने किया जबकि बेस्ट आउटडोर में कमल शर्मा, बेस्ट इनडोर में जतिन सिंह, बेस्ट इन व्योपन हैंडलिंग(हथियार पकडऩे)में नासिर अहमद मिर, बेस्ट इन ड्रिल में धीरज सालगोत्र, शारीरिक दक्षता में स्टेनबिन नुरूबू, बेस्ट फिरेयर नासिर हुसैन, स्पोट्र्स में अनिल सिंह, बेस्ट इन बीओएसी मोह. मुमताज और बेस्ट इंस्ट्रक्टर आनन्दी लाल  को शील्ड ट्रॉफी प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!