शिवपुरी-अपने अधिकारों को लेकर सजग रहने वाले मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा जब शासन से अपनी 19सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा हुई तब मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इससे नाराज होकर मप्र वन कर्मचारी संघ ने स्थानीय वन विभाग कार्यालय के बाहर तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन कलनबंद हड़ताल शुरू कर दी।
मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा व दुर्गा ग्वाल के द्वारा संयुक्त रूप से समस्त मप्र वन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपनी 19सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इसमें आज हड़ताल के दूसरे दिन वन रेंजर अधिकारियों महेश शर्मा बदरवास, इंदर सिंह धाकड़ शिवपुरी, शैलेन्द्र सिंह तोमर कोलारस, महिपत सिंह राणा करैरा, कृष्पाल सिंह धाकड़ पोहरी, अनुराग तिवारी पिछोर, विष्णु शर्मा खनियाधाना आदि के साथ-साथ मप्र वन कर्मचारियों में रूकमनी प्रधान अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, लक्ष्मी यादव अध्यक्ष माधव राष्ट्रीय उद्यान, सुनील सेन उपाध्यक्ष, बृजेश राय उपा., विपिन बिहारी करैरा रेंज, रवि पटैरिया उपा., समीर खान पोहरी, सुनील सेन सतनबाड़ा, प्रीति शाक्य आरओ कार्य योजना, संजीव ओझा जिला सचिव, फरीद खान वनपाल कोलारस, सुदामा प्रसाद मिश्रा, बाबूलाल नरवरिया शिवपुरी, गोविन्द यादव आदि सहित सैकड़ों वनकर्मी हड़ताल में शामिल रहे। इस दौरान मप्र वन अधिकारी-कर्मचारी संघ को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा व दुर्गा ग्वाल ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि यदि समय रहते मप्र शासन द्वारा वनकर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मप्र वन कर्मचारी संघ 19सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुआ है और यदि हमारी मांग जब तक स्वीकार नहीं कर ली जाती तब तक हम हड़ताल पर ही रहेंगें। इन मांगों में प्रमुख रूप से वेतन विसंगति अलावा अन्य कई और भी कर्मचारियों की माँगे हैं जिनको पूर्ण करवाने की गुहार लगाने वन विभाग के कर्मचारीयों ने हड़ताल शुरू कर दी।






Be First to Comment