
दामोदर पुत्र उम्मेद सिंह गुर्जर उम्र 38 वर्ष निवासी डोंगर थाना सतनवाड़ा हाल निवासी करौंदी कॉलोनी गुजर रहा था तभी उसे रास्ते में उसे फतेहसिंह गुर्जर, राकेश गुर्जर, अरविंद सिंह गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर निवासीगण बर्थखेड़ी सतनवाड़ा ने रोक लिया। फतेहसिंह ने दामोदर के साथ गाली गलौंच करते हुए कहने लगे कि तू मेरी लड़की के भागने की अफवाह क्यों उड़ा रहा है जब दामोदर ने ऐसा करने से इनकार किया तो चारों ने जमीन पर पटककर सरिया व डण्डों से दामोदर की धुनाई लगा दी। जिससे दामोदर के आंख, मुंह, पीठ, पेट, सीने में चोटें आईं जब राहगीर राजकुमार ने उसे बचाने का प्रयास किया तो चारों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से चारों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment