दिन भर लोग रहे पानी को परेशान
( खनियांधाना से सचिन मोदी की रिपोर्ट )
खनियांधाना , इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में जहां लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर आज शुक्रवार को खनियाधाना नगर की बस्ती में पानी की टंकी से सप्लाई होने वाला लाखों लीटर पानी व्यर्थ ही बह गया हालांकि इसका मुख्य कारण पेयजल सप्लाई लाइन में लगे टँकी की वाल्व की रॉड में हुई खराबी बताई गई है जिसके चलते लाखो लीटर पानी सड़कों पर फैल गया । लेकिन इसमें कहीं ना कहीं नगर परिषद कर्मचारियों की लापरवाही भी दिखती है जिन्होंने उक्त खराबी की समय पर सूचना अधिकारियों को नहीं दी नहीं तो टंकी भरने के पहले ही उक्त खराबी को दूर करके उसे सुधारा जा सकता था तथा पानी व्यर्थ नहीं बहता ।
पूरी टंकी खाली होने के कारण आज सुबह नलों से पानी वितरण नहीं हुआ जिसके चलते लोगबाग भारी परेशान दिखे तथा हाथों में खाली बर्तन लेकर इधर-उधर दौड़ते दिखे हालांकि कुछ समय बाद नगर परिषद ने प्रारंभिक व्यवस्था के तौर पर अल्प मात्रा में पानी सप्लाई कराया तथा टैंकर भी गली गली में भिजवाए ताकि लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े ।
इनका कहना है
” आज सुबह टंकी के वॉल्व एवं रोड में खराबी के कारण पानी बह गया था जिससे लोगों को असुविधा हुई है लेकिन हमने उसे तुरंत ठीक करा दिया है तथा इसमें कर्मचारियों की कोई विशेष गलती नहीं है मात्र तकनीकी कारणों से यह पानी फैला है”
हरीराम यादव
सीएमओ , नगर परिषद खनियांधाना






Be First to Comment