दुकान खाली कराने को लेकर मारपीट एवं तोडफ़ोड़ की

शिवपुरी। गांधी कॉलोनी में एक जनरल स्टोर दुकान को खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह दुकान में घुसकर गालीगलौज, मारपीट सहित तोडफ़ोड़ की घटना को लेकर सिटी कोतवाली टीआई को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग दुकानदार ने की है। विनोद कुमार भोपाल पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश भोपाल निवासी गांधी कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि वह भोला जनरल स्टोर की दुकान संचालित करता है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे दुकान पर संजय, आयुष, अंकित, अनुज, अंकुश और रमेश खटीक आ गए। दुकान में घुसकर गालीगलौज, चांटे मारे और दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी।