Press "Enter" to skip to content

10 वीं में दूसरी बार फेल होने से डिप्रेशन में आई छात्रा ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली मनीषा पुत्री राजू जाटव उम्र 16 वर्ष बीती शाम 6 बजे अपने घर पर अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई। मां नर्मदा जाटव जब घर लौटकर आई तो मनीषा फांसी के फंदे पर झूलती मिली। फंदे से उतारकर मनीषा को अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। देहात थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि छात्रा ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में छात्रा फेल हो गई थी। इससे पूर्व पिछले साल भी छात्र पास नहीं हो सकी थी। परिजनों के अनुसार मनीषा फेल होने से गुमसुम रहने लगी थी। संभवत: इसी वजह से उसने स्वयं को अकेली पाकर घर में फांसी लगा ली।   पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

दो भाइयों की इकलौती बहन थी मनीषा 

छात्रा मनीषा जाटव अपने दो भाइयों में इकलौती थी। बताया जा रहा है कि मनीषा का भाई संजू किसी काम से पोहरी चला गया था और छोटा भाई भी बाजार गया था। जबकि पिता राजू काम करने बाहर गए हुए थे। मनीषा की मां भी सामान लेने बाजार चली गई। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान मनीषा ने मां की साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर जान दे दी। मां नर्मदा घर लौटी तो बेटी फंदे पर झूलती मिली। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!