
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हरीपुर में एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय किशोरी अपने घर में अकेली थी उसी समय युवक टपरिया में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इतने में किशोरी की मां आ गई और उसे देखकर युवक वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम हरीपुर की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को दोपहर के समय अपने घर में अकेली थी तभी कोलारस का रहने वाला युवक दुर्गा कोली आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया और वह टपरिया से बाहर निकल आई, लेकिन आरोपित युवक उसका हाथ पकड़कर टपरिया में खींचने लगा, इतने में किशोरी की मां आ गई जिसे देखकर युवक वहां से भाग गया।






Be First to Comment