Press "Enter" to skip to content

जलक्रांति सत्याग्रह: बैराड़ के सुनील और शीतल ने की 37वें दिल भूख हड़ताल

शिवपुरी। शहर में सिंध के पानी के लिए चल रहा सत्याग्रह आज 37वें दिन

जारी है। इस सत्याग्रह में पूरा शहर पानी की समस्या को लेकर लगातार भूख हड़ताल कर रहा है। परंतु शहर में पानी की समस्या जस की तस बनी है। पब्लिक पार्लियामेंट दोशियान को टर्मिनेट कर दोशियों पर कार्यवाही की जिद पर अड़ी है। और उच्च स्तरीय सरंक्षण प्राप्त दोशियान पर प्रशासन कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है। 

इसी के चलते आज बैराड़ के दो युवा भूख हड़ताल पर डटे हुए है। आज सुबह से पब्लिक पार्लियामेंट के बेनर तले चल रही भूख हड़ताल के 37वें दिन बैराड़ के युवा सुनील राजौरिया टौरिया और शीतल व्यास भदेरा भूख हड़लात पर बैठे है। सुनील राजौरिया ने बताया है कि सिंध को लेकर वह लगातार सपने तो संजों रहे है। परंतु सिंध का पानी नहीं मिल पा रहा है। क्यों उन्हें सिंध के सपने दिखाए गए है। फिर इनको पूरा करने में क्यों कतरा रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!