कमीशन के फेर में प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचा रहे हैं बिजली कंपनी के अधिकारी4 से 5 घंटे की प्रतिदिन हो रही है कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में इस समय बिजली की अघोषित कटौती का दौर जारी है। 4 से 5 घंटे प्रतिदिन कई क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है। मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही इस कटौती से बिजली कंपनी के अधिकारी एक प्राइवेट कंपनी फेडको लिमिटेड को फायदा पहुंचा रहे हैं। शहर में बिजली वितरण का काम एमपीईबी ने एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दे रखा है। इस प्राइवेट कंपनी को जितनी बिजली सप्लाई की जाएगी उसके बदले उससे उतना बिल लिया जाएगा लेकिन दूसरी ओर जनता को प्राइवेट कंपनी औसत आधार पर बिल थमा रही है और जनता की जेब पर डाका डाल रही है। कारण यह है कि 10 से 15 हजार घरों में मीटर नहीं है। मेंटेनेंस के नाम पर 4 से 5 घंटे की कटौती के दौरान जनता को मनमाने बिल प्राइवेट कंपनी द्वारा दिए जा रहे हैं। पिछले 6 महीने से मनमाने बिलों से जनता परेशान है और जांच के दौरान प्राइवेट कंपनियों को बिल व्यवस्था में कई खामियां भी सामने आई है जिसे बिजली कंपनी के अधिकारियों ने दबा दिया है । आर्थिक अनियमितताओं के इस खेल में प्राइवेट कंपनी को टर्मिनेट करने के आर्डर भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। इसके बाद भी इस कंपनी को शिवपुरी में फायदा पहुंचाया जा रहा है ।खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि थे कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रख बिल निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएं लेकिन कुछ नहीं हुआ। उल्टा अधिक राशि के बिल लोगों को थमाए जा रहे हैं। शहर में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही इस मनमानी को लेकर जनता में बड़ा आक्रोश है और आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए जनता का यह आक्रोश मुसीबत का सबब बन सकता है।






Be First to Comment