केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कोलारस में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का करेंगी उत्साहवर्धन

शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दि
नांक 30 मई 2018 बुधवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होटल, फूलराज कोलारस में एक कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय नेत्री यशोधरा राजे जी सिंधिया, कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन, सभी कार्यकर्ताओं को अपने मार्गदर्शन से उत्साहित करेंगी। इस कार्यक्रम में कोलारस बदरवास और रन्नोद मंडल मेंं निवासरत सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, नगर केंद्र और ग्राम केंद्र के पालक संयोजक, बूथ संयोजक एवं समस्त सक्रिय कार्यकर्ता गण सादर आमंत्रित हैं।