Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने मारा जुए के फड़ पर छापा, 37 हजार रुपए किए जब्त

करैरा। अवैध सट्टा एवं अवैध शराब के मामले में
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में करैरा पुलिस को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि करैरा के फिल्टर रोड पर स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इंचार्ज थाना प्रभारी रूपेश शर्मा द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो मौके पर पप्पू उर्फ जसवंत पुत्र सीताराम यादव उम्र निवासी करैरा,संतोष पुत्र देवी सिंह लोधी नई कॉलोनी करैरा,मनीष पुत्र रामकुमार साहू, कृष्णकांत पुत्र सीताराम शर्मा नई कॉलोनी करैरा,बंटी उर्फ विजय पुत्र कल्याण सिंह ठाकुर करैरा जुआ खेलते हुए पकड़ा। पकड़े गये आरोपियो से पुलिस ने 37750 रुपये के साथ 52 पत्तो की एक ताश की गड्डी जब्त की। इस कार्यवाही में  सहायक उपनिरीक्षक आर एस गौर, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत, आरक्षक प्रहलाद यादव,धर्मेंद्र शर्मा, दीपक मौर्य आदि की मुख्य भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!