शिवपुरी। आज सुबह श्योपुर के सेसईपुरा थाने के आगे अनियंत्रित होकर

एक कार पलटने से उसमें सवार शिवपुरी निवासी मुकेश अग्रवाल की मौत हो गई। बताया जाता है कि मुकेश श्योपुर में स्वास्थ्य विभाग में जिला लेखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे और वह आज सुबह शिवपुरी से श्योपुर अपनी कार से जा रहे थे। तभी यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब विवेकानंद पुरम में निवासरत मुकेश अग्रवाल अपनी कार क्रमांक एमपी 07 टीसी 0003 से श्योपुर कार्यालय में जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह लगभग 10 बजे जैसे ही वह सेसईपुरा थाने के आगे वन विभाग रेस्ट हाऊस के पास पहुंचे, तभी एक मोड़ आ जाने से वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे कार चला रहे मुकेश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस अपने वाहन से गंभीर हालत में करहाल लेकर पहुंची। जहां मुकेश ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही शिवपुरी उनके परिजनों को लगी तो वह करहाल के लिए रवाना हो गए। इस घटना से शहर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।






Be First to Comment