Press "Enter" to skip to content

राजा टी एण्ड डेयरी का खाद्य लायसेंस एक्पायर होने पर हुई कार्यवाही

खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की जांच हेतु संभागीय जांच टीम ने किया औचक निरीक्षण

शिवपुरी। शहर के बाजारों में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की निगरानी

एवं जांच हेतु संभागीय जांच टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे एवं श्रीमती सविता सक्सेना उपस्थित थे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे ने बताया कि संभागीय जांच टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह परिहार एवं सतीश शर्मा द्वारा मंगल मसाले से हल्दी का नमूना, जैन दूध डेयरी से दूध व मावा, महेश आइल मिल से सरसों तेल एवं होटल पी.एस.रेसीडेंसी से रिफांइड सोयाबीन तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया। मौके पर माधवचौक स्थित राजा टी एण्ड डेयरी का खाद्य लायसेंस एक्पायर पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!