
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के दृारा चलाए जा रहे जुआ, शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एस डी ओ पी पिछोर आर वी मिश्रा के निर्देश पर एवं भौंती थाना प्रभारी डां संतोष यादव के मार्गदर्शन में खोड़ पुलिस के द्वारा खोड़ चौकी क्षेत्र में आने बाले ग्राम वीरा से मुखविर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक हाथ भट्टी से कच्ची शराब वनाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर बताये गये स्थान पर छापामार कार्यवाही की गई तो पुलिस ने ग्राम वीरा के मंगल लोधी उम्र 50 बर्ष के खेत में कच्ची शराब वनाने की भट्टी मिली एवं जब उस भट्टी का निरिक्षण किया गया तो वहीं से 65 लीटर अवैध कच्ची शराब जिसकी कीमत करीब 8000 रुपये आंकी गई। पुलिस ने शराब जब्ती के साथ कच्ची शराब बनाने मैं इसतेमाल मैं आने वाले वरतन व आरोपी मंगल लोधी को भी गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस पूरी कार्यवाही में भौती थाना प्रभारी डां संतोष यादव के मार्गदर्शन के साथ एएस आई विनोद गौतम प्रधान आरक्षक कप्तान सिह, आरक्षक शेर सिंह, आरक्षक दीपक कुमार, सैनिक हनुमन्त सींह, शैनिक हरी सींह, शैनिक भागीरथ, आदि की मुख्य भूमिका रही ।






Be First to Comment