शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे एवं एड. एसपी कमल मौर्य के निर्देशन एवं एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में पिछोर थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर से अपनी टीम के साथ खनियांधाना रोड पर एक युवक की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जबाव नहीं दे सका। जब पुलिस ने युवक को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कल्ला उर्फ रंजीत यादव पुत्र हरीराम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम शिमलार थाना खनियांधाना बताया। युवक ने बताया कि वह लाखन यादव पुत्र मंगल यादव निवासी बेलबाबडी थाना खनियांधाना के साथ मिलकर चोरी करता है। कल्ला की निशानदेही पर पुलिस ने कल्ला के घर से सात मोटरसाइकिल एवं लाखन यादव को उसे घर से दबोच लिया। अन्य से भी मोटरसाइकिल बरामद कर कुल 15 मोटरसाइकिल बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1) 4/102 जाफौ, 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
इनकी रही भूमिका रही सराहनीय
मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव, उनि एसएस जादौन, उनि अंशुल गुप्ता, सउनि अरविंद भदौरिया, प्रआ अरविंद यादव, सुरेश शर्मा, आर. दीपकचंद, रामअवतार, मनजीत, विनोद, सुमित सेंगर, अशोक जाट, मलखान, सुनील कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।






Be First to Comment