
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के मोहनी सागर कॉलोनी गेट नंबर 4 के सामने रहने वाले सुब्रतो कुमार पुत्र सुधीर कुमार देसरकार उम्र 65 वर्ष बीती रात्रि करीब 11 बजे अपने ही घर में स्थित शौचालय में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। परिजनों ने घटना की सूचना फिजीकल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।




