Press "Enter" to skip to content

घर से युवती गायब, ससुराली जनों पर अन्यंत्र जगह भेजने का आरोप

शिवपुरी। शहर के खुड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती 26 मई को अपने घर से ससुराल फतेहपुर में मोबाईल लेने की कह कर गई थी लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं लग सका हैं। इस बात की शिकायत एक आवेदन के माध्य युवती के पिता मोहन कुमार चिड़ार ने जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से की हैं। आवेदन में बताया गया है कि 26 मई को सुबह 11:30 बजे  पुत्री दिपीका उम्र 23 वर्ष अपने ससुराल की कह कर गई थी लेकिन देर रात्रि तक वह लौटकर नहीं आई तो पिता ने कभी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। युवती के पिता का आरोप है कि ससुरालीजन श्रीलाल, पति विशाल एवं सास कसूमल चिड़ार सहित विशाल का एक मित्र मुकेश परिहार ने मेरी बेटी को कहीं अन्यंत्र जगह भेज दिया हैं या फिर उसके साथ बंधक बनाकर रख रखा हैं।  प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन सभी ससुराली जनों से कड़ी पूछताछ की जाए जिससे मेरी पुत्री का सुराग लग सके और मुझे न्याय मिल सके साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!