Press "Enter" to skip to content

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, कर्मचारी सहित नौ को जुआ खेलते फिजीकल पुलिस ने पकड़ा, 73850 रुपए जब्त

शिवपुरी। फिजीकल थाना प्रभारी विकास यादव को मुखबिर

से सूचना मिली कि सुभाष कॉलोनी चंद्रभान के बगीता में बड़े स्तर से जुआ का फड़ संचालित हो रहा है जिसमें व्यापारी, कर्मचारी हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। फिजीकल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो वहां से युवराज पुत्र देवेन्द्र सिंह नि गाँधी कॉलोनी, रिन्कू उर्फ सोनू उर्फ सुरेन्द्र सिंह बनाफर पुत्र दान सिंह उर्फ पान सिंह 35 साल नि कमलागंज, मोहन पुत्र शंकरलाल गुप्ता 35 साल नि कमलागंज, उमेश पुत्र रामदयाल शिवहरे 34 साल नि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दामोदर पुत्र किशोरीलाल शर्मा 38 साल नि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भगवत कुमार पुत्र मुरारीलाल अग्रवाल 45 साल नि सुनार गली कोर्ट रोड, मनोज पुत्र मनीराम सेन 28 साल नि डाक बंगला पिछोर, विवेक पुत्र महेश शर्मा 28 साल नि न्यू ब्लॉक, दीपक पुत्र सोहनलाल अग्रवाल 32 साल नि नाई की बगिया जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 73850 रुपए नगद सहित ताश की गड्डी जब्त की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!