कलेक्टर साहिबा की अनदेखी, उग्र महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के दरबाजों पर निकाला गुस्सा

रैली में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं थीं जो काफी नाराज थीं जैसे ही उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रवेश किया तो अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रवेश के सभी दरबाजों पर ताले जड़ दिए वहीं पुलिसबल भी तैनात कर दिया। महिलाएं नारेबाजी करती हुईं धूप में खड़ी रहीं, लेकिन कोई भी उनकी समस्या सुनने नहीं आया तो महिलाएं आक्रोशित हो गईं और उन्होंने उग्र होकर कलेक्ट्रेट के दरबाजों को झकझोरना शुरू कर दिया। बाद में कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने उक्त महिलाओं को समझाया। साथ ही पब्लिक पार्लियामेंट के सदस्यों ने भी महिलाओं को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए कहा तब जाकर आक्रोशित महिलाएं शांत हुईं।