शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा पानी में डूबकर मृत्यु होने के एक प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के नियम 5(2क) अंतर्गत मृतक विजयसिंह पुत्र मिश्रालाल रावत की पानी में डूबकर मृत्यु होने के कारण मृतक के निकटतम वारिस पिता मिश्रीलाल पुत्र गोरेलाल रावत निवासी ग्राम मोहनगढ़ तहसील शिवपुरी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।




