Press "Enter" to skip to content

कौशल विकास एवं रोजगार मेले में 975 युवाओं का हुआ विभिन्न पदों पर चयन

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आईटीआई शिवपुरी में आज कौशल विकास एवं रोजगार मेला का शुभारंभ कर आईटीआई के विभिन्न कक्षों में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन कर छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले रोजगार के संबंध में जानकारी ली। 

स दौरान पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार जैन, संस्था के प्राचार्य नितिन मंदसौर वाले जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव सहित विभिनन कंपनियों एवं नियोजकों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। कौशल विकास एवं रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के तहत जिले के 1568 शिक्षित बेरोजगारों द्वारा रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में अपना पंजीयन कराया। जिसमें से 975 युवाओं का चयन किया गया।
श्रीमती सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल एवं रोजगार मेलों का आयोजन शिक्षित युवा बेरोजगारों को काउन्सलिंग कर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी मुख्यालय में स्थित स्टेडियम में भी इंडसएंड बैंक द्वारा बैकिंग के क्षेत्र में और बाल्वो आयशर द्वारा दिए जा रहे तीन माह के प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने संस्था के प्रमुखों को निर्देश दिए कि इन प्रशिक्षणों का अवलोकन कराए। श्रीमती सिंधिया ने जिला रोजगार अधिकारी को निर्देश दिए कि जून माह में पुन: रोजगार मेले का आयोजन कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास करें। कार्यक्रम के शुरू में रोजगार कार्यालय से विनयेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने रोजगार मेले के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया। 

रोजगार मेला में मुख्य रूप से विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रमुख क्षेत्रीय तथा बाहरी कम्पनियों पटेल मोटर्स, ईगल सिक्योरिटी, रिलायंस कम्यूनिकेशन, श्रीराम लाईफ, कार्वी डाटा मैनजमेंट, बीबीबी मैनपावर, एयरटेल, कॉसमॉस प्रा.लि., मनीमेकर रिसर्च, यूरेका फोब्र्स(विजवर्गीय फर्नीचर), एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन, गुरूकृपा केसलटेंसी, एसबीआई लाईफ, आईसीआईसीआई, प्रुडेन्शियल, शिवशक्ति बायोटेक, यस कंसल्टेंट, ऑल इन वन आदि द्वारा विभिन्न पदों जिनमें मैनेजर, सेल्स मैनेजर, एक्सेक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, सुपरवाइजर, ट्रेनी, ऑपरेटर, वर्कमैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, तकनीशियन, अकंउटेंट, रिसेप्शनिस्ट आदि पदों के लिए भर्ती की गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!