लापरवाही एवं अनुशासनहीता के चलते ग्रापं गाजीगढ़ सचिव निलंबित

शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी राजेश जैन द्वारा पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता बरते जाने के कारण जनपद पंचायत पोहरी के ग्राम पंचायत गाजीगढ़ के सचिव हरीराम जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत पोहरी नियत किया गया है।