Press "Enter" to skip to content

प्रेम प्रसंग के चलते दो बालिकाएं घर से गायब, मामला दर्ज

शिवपुरी। भौंती और खनियांधाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दो नाबालिग बालिकाओं को दो युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में युवक के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावनी में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका को गांव का ही रहने वाला छिंगा कुशवाह विगत 27 मई को दोपहर के समय बहला फुसलाकर भगा ले गया, वहीं खनियांधाना थाना क्षेत्र के मुहारीकलां की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को 29 मई की रात्रि ग्राम गोरवर का रहने वाला दीपक जाटव अपने साथ भगा ले गया है। परिजनों ने बालिकाओं की खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूत्रों की मानें तों दोनों मामले प्रेस प्रसंग के हैं और इसी के चलते वह घर से भागे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!