Press "Enter" to skip to content

स्पेशल ऑडिट कराकर नपाध्यक्ष मुन्नालाल को भेजा जाए जेल- गणेशीलाल जैन

– नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार के लिए जरूरी है यह कार्रवाई 
– पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का बड़ा बयान    
 

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दो बार के नपाध्यक्ष रहे गणेशीलाल जैन ने कांग्रेस पार्टी के ही मौजूदा नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुऐ उन्हें अब तक सबसे नकारा और भ्रष्टतम अध्यक्ष बताया है। अपने आधिकारिक बयान में श्री जैन ने सरकार से मांग की है कि मुन्नालाल के अब तक के कार्यकाल का स्पेशल ऑडिट (एजी ऑफिस) के अफसरों से कराया जाए, क्योंकि उन्होंने जनता के धन की अभूतपूर्व लूट की है और यदि ये ऑडिट किया जाता है तो करीब 60-70 करोड़ का घोटाला निकलेगा औऱ मुन्नालाल को जेल जाने से कोई नही बचा पाएगा। अपने जमाने के धाकड़ कांग्रेसी रहे श्री जैन ने साफगोई से कहा है कि मुन्नालाल के भ्रष्टाचार का खामियाजा नबम्बर 2018 में होने वाले काँग्रेज़ उम्मीदवार को शिवपुरी से उठाना ही पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में जिस तरह शहरी वार्डों से ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव में हार का सामना पड़ा था कमोबेश यही हालत विधानसभा चुनाव में मुन्नालाल के कर्मों से बन गए है। श्री जैन ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया औऱ स्थानीय खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से भी इस दिशा में आवश्यक पहल करने की इच्छा व्यक्त की।

शहर बर्बाद हो रहा है और लूट का अड्डा बन गई नपा

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि वर्तमान में नपा मुन्नालाल की लूट का अड्डा बन गई है और इस शहर की बर्बादी के लिये दोषी मुन्नालाल को हटाकर तत्काल प्रशासक नियुक्त किए जाने की दशा में ही शहर के हालात पटरी पर आ पाएंगे। 

विधानसभा में कांटे की टक्कर

कांग्रेस नेता ने कहा कि आगामी चुनाव में बहुत ही कांटे की लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इतना आसान भी नही की प्रदेश में कांग्रेस सरकार बिन मेहनत के बनी ही जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा की सरकार ने योजनाएं तो अच्छी जारी की बेहिसाब पैसा भी जारी किया लेकिन इनका क्रियान्वयन  जमीन पर बहुत ही खराब तरीके से हुआ है इसलिए जनता परिवर्तन के मूड में है। 

राजा-महाराजा का एक होना अच्छा संकेत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कल्चर में जनता के लिए संघर्ष है ही नहीं। इसलिए वह 15 साल से सत्ता के वनवास को भोग रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसियों को समझ आ रहा है कि इस बार एकजुट नही हुए तो कोई इज्जत नही बचनी इसलिए सब एकजुट हो रहे है। राजा और महाराजा आपस मे मिल रहे है इससे वर्कर्स में अच्छा सन्देश गया है। उन्होंने संभावना व्यक्त की की जिले की 5 में से 3 सीटें इस बार उनकी पार्टी जीत सकती है। अपने जमाने मे घुर दिग्गी राजा विरोधी रहे गणेशीलाल ने साफ कहा कि शिवपुरी सीट पर यदि मौजूद मंत्री यशोधरा राजे उम्मीदवार होंगी तो उनकी जीत पक्की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!