एटीएम और बैंकों में पड़े रहे ताले
शिवपुरी। वेतन में 2 प्रतिशत की वृद्धि का विरोध कर रहे बैंककर्मियों ने आज हड़ताल के दूसरे दिन गुरूद्वारा चौराहे पर स्थित एसबीआई शाखा से एक रैली के माध्यम से सड़कों पर उतरे। जहां उन्होंने वित्तमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालने के बाद हड़ताली बैंककर्मी वापस एसबीआई बैंक पहुंचा जहां उनका धरना प्रदर्शन जारी रहा। हड़ताल के कारण लोग लेनदेन के लिए परेशान होते रहे।
ज्ञात हो कि बैंककर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया और कल पहले दिन ही हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया। बैंक बंद रहने से एटीएम में कैश खत्म हो गया जिसके चलते आज बैंक प्रबंधन ने एटीएम भी बंद कर दिए। कल जहां बैंककर्मियों ने धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया वहीं दूसरे दिन बैंककर्मी रैली की शक्ल में शहर में निकले। जहां माधव चौक पर प्रदर्शन करते हुए वह गुरूद्वारा चौराहे वापस पहुंचे और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने पुन: धरना प्रदर्शन शुरू किया।






Be First to Comment