तथागत फाउण्डेशन द्वारा पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य शिविर संपन्न आईजी ने किया शुभारंभ 252 पुलिस कर्मियों का हुआ परीक्षण

शिवपुरी। आईजी अंशुमन यादव ने कहा कि तथागत फाउण्डेशन द्वारा आयोजित जर्नल हेल्थ शिविर का आयोजन पुलिस परिवार के लिए किया यह बहुत ही गर्व की बात हैं। श्री यादव ने उन्होंने कहा कि तथागत फाउण्डेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया एवं उसकी टीम को साधुवाद पात्र है। कि उन्होंने इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के द्वारा पुलिस और समाज के बीच एक सामांजस स्थापित करने की अनूठी पहल की। श्री यादव ने कहा कि समाज की व्यवस्था को चलाने में पुलिस का अपना महत्वपूर्ण योगदान है और यदि सामाजिक संस्थायें पुलिसकर्मियों के हित के लिए इस तरह की सोच रखती हैं तो यह न केवल अनुकर्णिय है बल्कि स्वागत योग्य भी है। उन्होंने तथागत फाउण्डेंशन से आह्वान करते हुए कहा कि वे समय-समय पर पुलिस कर्मियों के लिए ऐसे आयोजन करते रहें।
तथागत फाउण्डेशन द्वारा आज पुलिस सामुदायिक भवन में पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस परीक्षण शिविर के मुख्य अतिथि ग्वालियर रेंज के आईर्जी अंशुमन यादव थे और अध्यक्षता डीआईजी ग्वालियर रेंज मनोहर वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पाण्डे, आलोक एम इंदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम डीपीएस तोमर , सीएमएचओ डॉ. सागर तथा शिविर सर्जन डॉ. गोविन्द सिंह उपस्थित थे। शिविर के प्रारंभ में सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ के द्वारा स्वागत किया गया और अतिथियों के द्वारा तथागत की मूर्ति पुष्प अर्पित करके अपनी भावांजलि दी।
शिविर के प्रारंभ में तथागत फाउण्डेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि तथागत फाउण्डेशन की टीम लम्बे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में अपने छोटे-छोटे प्रयास करती रही है और यह हमारा सौभाग्य है कि पिछले तीन सालों से शिवपुरी जिले के पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजन करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी सरकारी सहायता के तथागत फाउण्डेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पास्को एक्ट के क्षेत्र में काम कर रही है। इस अवसर पर आईजी ग्वालियर अंशुमन यादव तथा डीआईजी मनोहर वर्मा के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी अनवर खान को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया। अनवर खांन ने तथागत फाउण्डेशन के अनुरोध पर कोतवाली के सामने स्थित ई लाईब्रेरी में 60 हजार रूपए मूल्य की बुक सेल्फ अपनी ओर भेंट की थी। इसी तरह परिवार परामर्श केन्द्र के वरिष्ठ सदस्य सुरेशचन्द्र जैन नरवर वालों का भी अतिथिद्वय ने शॉल श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम में जन सुविधा हेतु वाटर कूलर मय एक्वागार्ड के अपनी 51 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर भेंट किया। इसीक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी नाड़ी विशेषज्ञ भरत अग्रवाल का भी सर्वाईकल और शिल्पिडिस्क के हजारों मरीजों को स्वस्थ्य करने और मंगलम में नि:शुल्क अपनी सेवायें देने के लिए शॉल श्रीफल के द्वारा सम्मानित किया।
अपने धन्यवाद ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक शिविर सुनील पाण्डेय ने तथागत फाउण्डेशन के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए तथागत फाउण्डेशन की पूरी टीम, सभी डॉक्टर तथा पैरामेडीकल स्टाफ का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेवा की यह भावना सतत चलती रहेना चाहिए। हम पुलिस कर्मियों के लिए समाज का ऐसा सोच निश्चित ही हमारे लिए उपलब्धि है। साथ ही एक सकारात्मक पहल भी है। उन्होंने आईजी ग्वालियर एवं डीआईजी ग्वालियर सहित वहां उपस्थित सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर 252 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें वॉडीस्क्रेनर, बीपी, ब्लड सुगर और ईसीजी की सुविधा के साथ-साथ मेडीसन, ईएनटी, अस्थि रोग, गायनिक चिकित्सक, दंग रोग,सर्जरी तथा ईएनटी के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर एमएस सागर ने घोषणा कि वे खुद पुलिस कर्मियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क करेंगे। जिसका सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर राजेन्द्र राठौर, संतोष शिवहरे, डॉ. राकेश राठौर, एचएस चौहान, दिनेश राठौर, अभय रस्तोगी, अफसर खांन, मथुरा प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता राम,जिले के समस्त थाना प्रभारी, एसडीओपी, परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्य, पुलिस कर्मियों के परिजन, पत्रकार बन्धु उपस्थित थे। शिविर का कुशल संचालन समाजसेवी समीर गांधी ने किया और सहयोग आरआई अरविन्द सिकरवार ने दिया। पुलिस कर्मियों के परिवारों ने इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।






Be First to Comment