शिवपुरी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजनांतर्गत 09 जून 2018 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में आयोजित लेपटॉप वितरण कार्यक्रम हेतु जिले के 865 छात्र-छात्राओं को 08 जून 2018 को प्रात: 09 बजे से पोलोग्राउण्ड शिवपुरी से बसों को भोपाल के लिए रवाना किया जाएगा। लेपटॉप वितरण कार्यक्रम 09 जून 2018 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की भोजन, चिकित्सा, वाहन एवं अन्य व्यवस्थाए की जा चुकी है। छात्र-छात्राएं एसी बसों द्वारा ही यात्रा करेंगे। पात्र छात्र-छात्राए भोपाल जाने हेतु अपना पंजीयन 04 जून 2018 तक माधवचौक शिवपुरी में स्थित परीक्षा कक्ष में उपलब्ध कराकर अपना पंजीयन कराए।





Be First to Comment