
गुना। गुना में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री केएल अग्रवाल और भाजपा के ही नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच में तीखीनोंक झोंक हुई। उक्त पूरे घटनाक्रम के मुरैना सांसद अनूप मिश्रा भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि दोनों ही नेता बामौरी विधानसभा से टिकिट के दावेदान माने जा रहे हैं। अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा हस्तक्षेप मामले को शांत कराया, लेकिन राजनीतिक हल्कों इससे चर्चाओं का बाजार अवश्य गरमा गया है।




