शिवपुरी-कृषक समृद्धि योजना के तहत शिवपुरी जिले में 15 हजार 562 किसानों को गेहूं एवं धान की 28 करोड़ 27 लाख 77 हजार रूपए की राशि किसानों के खाते में जमा कराई जा चुकी है।
उपसंचालक कृषि आर.एस.शाक्यवार ने बताया कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर वर्ष 2018 में गेहूं बेचने वाले किसान को प्रति क्विंटल 265 रूपए बोनस की राशि के रूप में 10 जून को किसानों के बैंक खातों में जमा करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीफ 2017 का मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत जिले के 36 हजार 108 किसानों को 79 करोड़ 29 लाख की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Be First to Comment