Press "Enter" to skip to content

6 आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता का 7 दिवस का वेतन राजसात

शिवपुरी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ताओं का कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राप्त नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर 07 दिवस का मानदेय राजसात करने की कार्यवाही की गई है। कार्यकर्ताओं में श्रीमती अनीता बाथम, श्रीमती क्रांति फले, कु. लॉरेन्स सुमन, श्रीमती राजकुमार, श्रीमती पिस्ता जाटव, कु.रीना जाटव शामिल है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना नरवर के परियोजना अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका ग्राम में अनुपस्थित पाए जाने, आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित के विरूद्ध सेवाए समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने मुख्यालय पर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए है। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती अनीता श्रीवास्तव एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सघन निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!