Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे सिंधिया ने अर्जुनगवां में चौपाल के माध्यम से योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत

शिवपुरी। यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम अर्जुनगवां में नीम के पेड़ की छाया में बैठकर चौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषों की समस्याओं को सुनते हुए शासन की जनकल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओ की जमीनी हकीकत जानते हुए ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणो खासकर महिलाओं से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री आवास भवनों के रसोईघरों में प्रधानमंत्री का चित्र लगाए जाने की भी हितग्राहियों से जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान कहा कि वर्ष 2022 तक सभी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराए जाएगें। श्रीमती सिंधिया ने गांव में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों की भी जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीण महिला एवं पुरूषों ने बताया कि हम सभी के मामा के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी वर्गों के लिए संचालित योजना का गांव में लाभ मिल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!