सफाईकर्मियों को अस्पताल से चोरी करते पकड़ा, मामला दर्ज

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में सफाई कर्मचारी अरविंद बाल्मि

की और घनश्याम बाल्मिकी खिड़कियों से विगत रात्रि एल्युमीनियम का सामान चोरी करके ले जा रहे थे तभी उन्हें सिक्योरिटी गार्डों ने देख लिया। घटना की शिकायत सुपरवाईजर बलराम पुत्र प्रभदुयाल कुशवाह ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।