शिवपुरी। बढ़ते डिजीटल के दौर में लोगों द्वारा अपने आपको जागरुक न करना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसका खामियाजा किसी को नहीं बल्कि खुद उन्हीं भुगतना पड़ रहा है जो अपने आपको लगातार प्रचार-प्रसार के बाद भी समय के हिसाब से अपडेट नहीं कर पा रहे। इसी तरह का खामियाजा कैलाश नारायण पुत्र रामगोपाल द्विवेदी उम्र 64 वर्ष निवासी श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी को 1 लाख 95 हजार रुपए गंवाकर भुगतना पड़ा है। हुआ कुछ यूं कि 29 मई को कैलाश नारायण के मोबाइल पर 9634266440 नंबर से कॉल आया कि मैं बैंक से बोल रहा हूं और आपका एटीएम नंबर और पिन बता दो जिस पर से कैलाश नारायण ने अपने एटीएम का नंबर और पिन दोनों बता दिए। इसके बाद उनके मोबाइल पर 1 लाख 95 हजार रुपए की ऑनलाईन शॉपिंग करने का मैसेज प्राप्त हुआ जिसे देखकर बाद कैलाश नारायण को होश उड़ गए। इसके बाद कैलाश नारायण ने कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी का शिकायती आवेदन दिया। जिस पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। बैंकों द्वारा भी भेजा जाता है जागरुकता मैसेज
यहां बताना होगा कि बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं के मोबाइल मैसेज भेजकर उन्हें जागरूक किया जाता है। मैसेज में स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि बैंक से कभी भी किसी भी उपभोक्ता से फोन पर कोई जानकारी नहीं मांगी जाती और अपनी जानकारी कभी भी किसी को शेयर न करें, लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे और लगातार धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।






Be First to Comment