
शिवपुरी- आधार कार्ड को लेकर होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी को लेकर उसमें नाम घटाने, जोडऩे, सुधार करने त्रुटि को दुरूस्त करने के लिए अब आम आदमी को परेरशान होने की आवश्यकता नहीं इसके लिए प्रधान डाकघर शिवपुरी में अपडेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। डाकघर के सहा.अधीक्षक व्ही.पी.राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्य निरंतर जारी है इसलिए जो भी व्यक्ति अपने आधार को लेकर कोई सुधार कराना चाहता है वह डाकघर पहुंचकर उसमें सुधार करा सकता है।
सहायक अधीक्षक डाकघर शिवपुरी वी.पी.राठौर ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न जन हितेषी योजनाओं को आधार से जोडऩे और कैशलेस सुविधा देने के उद्देश्य से प्रधान डाकघर शिवपुरी में नवीन आधार कार्ड बनाए जाने एवं आधार कार्ड में परिवर्तन से सम्बंधित अपडेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं एवं जिन लोगों के आधार कार्ड में कोई परिवर्तन किया जाना है वे प्रधान डाकघर शिवपुरी में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आकर अपना यह कार्य करा सकते हैं। आमजन की सुविधा के लिए डाकघर में विशेष व्यवस्था की गई है इसके लिए डाकघर के नियमित काउंटर के अतिरिक्त अलग से काउंटर सेवा प्रारंभ की गई है इस पर कुशल व प्रशिक्षित व्यक्तियों को नियुक्त किया गया है वर्तमान में नवीन आधार कार्ड एवं पुराने आधार कार्ड मैं परिवर्तन के लिए बहुतायत में लोग आ रहे है । जिनको यह सेवा प्रदान की जा रही है।






Be First to Comment