Press "Enter" to skip to content

पुलिस सहायता केन्द्र से महज 150 मीटर की दूरी पर चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

शिवपुरी। शहर के माधव चौक पर पुलिस सहायता केन्द्र से महज 150 मीटर दूरी पर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने टायर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें दो चोर शटर उठाकर गल्ला समेटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 जानकारी के मुताबिक शहर में मार्तण्ड टायर दुकान में अज्ञात चोर रात 12 बजे घुस गए। समीप ही आईडीबीआई और एसबीआई सहित एचडीएफ बैंक शाखाएं हैं। सामने ही शराब की दुकान है।  एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बाद भी अज्ञात चोरों ने टायर दुकान को निशाने पर ले लिया। चोरी जहां हुई है, वहीं एक्सिस बैंक शाखा भी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोर शटर उठाकर अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। चोरों ने टायर की दुकान में रखा गल्ला समेटा और भाग निकले। चोरी गई रकम की कीमत 15 हजार रुपए बताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!