वृद्ध ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गधाई में रहने वाले 70 वर्षीय प्रभूदया पुत्र वंशीराम जाटव ने कल सुबह गाँव के बाहर स्थित स्कूल के पास में स्थित चिरौल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतक पर नहीं दिखा तो उसके पुत्र बैजनाथ ने उसकी खोजबीन की तो वृद्ध चिरोल के पेड़ पर मृत अवस्था में लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक ने किन कारणों के  चलते आत्महत्या की है।

संबंधित खबरें