शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पांडे और एड. एसपी कमल मौर्य के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के क्रम में मायापुर थाना प्रभारी कैलाश शर्मा द्वारा कल दोपहर मुखबिर की सूचना पर से पिछोर एसडीएम आरपी मिश्रा के मार्गदर्शन में शेरगढ़ की पुलिया से एक युवक को मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामकिशन पुत्र कैलाश जाटव निवासी पड़ोरा बताया। पुलिस ने युवक के कब्जे से 7 पेटी (350 क्वार्टर) देशी मदिरा कीमत 17500 रुपए और मोटरसाइकिल जब्त की। थाना प्रभारी कैलाश शर्मा ने बताया कि आरोपी दायीं ओर तीन कार्टून टांगे हुए था जबकि बायीं ओर चार कार्टून। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलाश शर्मा, एएसआई अजय पटेल, आरक्षक शिवराज सिंह, सैनिक रामकृष्ण एवं राजेन्द्र दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खनियांधाना पुलिस ने भी जब्त की 60 लीटर शराब
खनियांधाना पुलिस ने भी बीती शाम हरभजन लोधी पुत्र प्यारेलाल लोधी एवं इमरत पुत्र कन्हैयालाल लोधी निववासी कुंदौली के कब्जे से गाँव से ही 60 लीटर अवैध शराब जब्त की गई जिसकी कीमत 6 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।




