Press "Enter" to skip to content

पिकअप के नीचे दबकर युवक की मौत

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हावनी की पुलिया के पास में एक युवक संदिग्ध हालत में पिकअप वाहन के नीचे मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पिछोर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान बंटी राजा पुत्र सोबरन सिंह चौहान उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंटी राजा पिकअप वाहन के नीचे कैसे दबा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और बंटी राजा उसके नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!