
शिवपुरी।
कमलागंज में एक नशेलची युवक सूर्या राठौर ने नशे में अपने पेट को ब्लेड
से काट लिया जिससे घायल होकर वह खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा।
जहां उसने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान तमाशबीनों की वहां भीड़ लग गई।
पूर्व में भी उक्त युवक माधव चौक पर ब्लेड से नशे की हालत में अपने आप को
घायल कर चुका है। उस समय भी उसने काफी उत्पात मचाया था। युवक द्वारा किए गए
इस कृत्य की जानकारी वहां के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी जहां
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उठाकर अस्पताल लेकर आए।




