– पत्रकारवार्ता में शिवपुरी में पानी, सड़क की हालत खराब रहने के प्रश्नों को टालते नजर आए
– प्रदेश में एंटी इनकबेंसी की खबरों के बीच कहा जनता के बीच है भाजपा की पकड़
शिवपुरी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह रविवार को जब पीएम नरेंद्र मोदी के चार साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए मीडियाकर्मियों के सामने आए तो वह यह तक नहीं बता पाए कि देश व प्रदेश में उज्जवला योजना के तहत कितने हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इतना ही नहीं जब पत्रकारों ने पूछा कि देश व प्रदेश छोड़िए आप तो शिवपुरी जिले के गैस कनेक्शनधारी लोगों की संख्या ही बता दीजिए। इस पर भी स्वास्थ्य मंत्री बगले छांकते नजर आए। प्रभारी मंत्री द्वारा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां बताने के लिए रविवार का कलेक्टे्रट में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था। पत्रकारों ने जब शिवपुरी शहर के पेयजल समस्या और सड़कों को लेकर प्रश्न किए तो प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह इन प्रश्नों का सीधा उत्तर देने से कतराते नजर आए। प्रभारी मंत्री ने इतना जरूर कहा कि वर्ष 2003 से पहले प्रदेश पिछड़ा हुआ था और आज भाजपा की सरकार में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन, स्वास्थ्य, सिंचाई व अन्य क्षेत्र में आज मप्र विकसित प्रदेश की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है।






Be First to Comment