Press "Enter" to skip to content

अल्टो में अपहरण कर ले गए महिला को, डेढ़ माह तक किया सामूहिक दुष्कर्म

शिवपुरी। जिले के खनियांध्ााना थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौनी से में डेढ़ माह पहले पांच आरोपितों ने एक 24 वर्षीय महिला का अपहरण किया और उसके साथ डेढ़ माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। बीते रोज मौका मिलने पर महिला ने उक्त पूरे घ्ाटनाक्रम की सूचना अपने पिता को फोन पर दी। पिता युवती द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे और युवती को लेकर खनियांध्ााना थाने आए। यहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित सामूहिक दुष्कर्म की ध्ााराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पिपरौनिया थाना भौंती निवासरत 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल को वह ग्राम अछरौनी में खेत पर जा रही थी तभी गांव के बाहर आरोपित कालीचरण अपने चार साथियों के साथ अल्टो कार लेकर आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोपित महिला को लेकर निचरौली गांव पहुंचे यहां सामूहिक की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपित महिला को लेकर शिवपुरी आए और फिर ओरंगाबाद ले गए। वहां सभी आरोपितों ने एक किराए का कमरा लेकर युवती को बंध्ाक बनाकर उसके साथ डेढ़ माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे युवती ने आरोपितों से छिपकर पूरे घ्ाटनाक्रम की सूचना फोन पर अपने पिता को दी जहां पिता युवती को लेने ओरंगाबाद पहुंचे और युवती को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाकर लेकर आए और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने खनियांध्ााना थाने में की। जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित कालीचरण यादव निवासी डामरोन थाना दिनारा, नवलसिंह ठाकुर निवासी ग्राम पिपरोनिया थाना भौंती, अजय यादव निवासी निचरौली थाना करैरा, अजेन्द्र लोध्ाी निवासी बाचरौन थाना पिछोर, गंगाराम यादव निवासी निचरौली थाना करैरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!