योगेन्द्र जैन पोहरी/नासिर खान बैराड़-बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 पुराना बैराड़ गांव बस्ती निवासी सेवक राम जाटव (27) की पत्नी कृष्णा जाटव (21) शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात पति को घर में अकेला सोता छोड़ गायब हो गई रात में जब पति की नींद खुली तो उसने देखा की उसकी पत्नी घर से गायब सेवक राम जाटव ने सुबह गाँव सहित आसपास की रिश्तेदारी में पत्नी कृष्णा की तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला रविवार की सुबह सेवक राम जाटव ने बैराड़ थाने पहुँच कर पत्नी के अचानक घर से गायब हो जाने की सूचना दी जिस पर से पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है






Be First to Comment